गर्भपात के लिए क्या नहीं खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Thu 2nd Feb 2023 : 17:09

हानिकारक भोजनों में अपाश्च्युरीकृत यानि कच्चा दूध, कच्चा या अधपका मांस और अंडें, कच्चा समुद्री भोजन, अत्याधिक कैफीन और शराब।

गर्भपात के बाद इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए

गर्भपात के बाद अपने सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आपको जंक फूड और स्ट्रीट फूड नहीं खाना चाहिए। साथ ही किसी भी तरह के ऑयली खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। साथ ही भरपूर मात्रा में पानी भी पीना चाहिए, जिससे आपका शरीर हाइड्रेट रहे। लंबे समय तक भूखें न रहें। इसके अलावा हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली मीठी चीजों की वजह से ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव आ सकता है। कैंडीज और कार्बोनेट ड्रिंक्स न पीएं। साथ ही योग और ध्यान करने की कोशिश करें। साथ ही कोई परेशानी होने पर तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।


मिसकैरेज के बाद क्‍या न खाएं

कार्बोहाइड्रेट शरीर को एनर्जी देने के साथ शरीर में शुगर की मात्रा काे भी कंट्रोल करता है। लेकिन रिफाइंड अनाज या लो फाइबर स्‍टार्च का शरीर पर नकारात्‍मक प्रभाव पड़ सकता है। इनकी वजह से शरीर में शुगर के स्‍तर में तेजी से उतार-चढ़ाव आ सकता है। इसलिए गर्भपात के बाद लो फाइबर स्‍टार्च वाली चीजें कम खाएं

​मीठी चीजें
हाई ग्‍लाइसेमिक इंडेक्‍स वाली मीठी चीजों की वजह से ब्‍लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव आ सकता है। कैंडीज और कार्बोनेटेड ड्रिंक्‍स न पीएं।

वसायुक्‍त दूध और मीट

मिसकैरेज के बाद दर्द पैदा करने वाली सूजन से बचना जरूरी होता है। डेयरी उत्‍पादों और मांस में वसा होता है जो कि सूजन पैदा कर सकता है इसलिए फैटी मीट और डेयरी उत्‍पादों का सेवन मिसकैरेज के बाद नहीं करना चाहिए। मक्‍खन, चीज, कच्‍चा दूध और बीफ आदि।

​जंक फूड
आपका मन जंक फूड खाने का कर सकता है लेकिन आप इसमें कुछ बदलाव कर के इसका सेवन कर सकती हैं। जंक फूड से आपको सिर्फ कैलोरी मिलेगी जबकि इस समय आपके शरीर को पोषण युक्‍त आहार की जरूरत होती है।

सोया उत्‍पाद
सोया सेहत के लिए अच्‍छा होता है लेकिन इसमें फाइटेट भी होता है जो कि आयरन के अवशोषण में बाधा पैदा करता है। इसलिए गर्भपात के बाद सोया का सेवन कम मात्रा में करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info